इश्क (शायरी, भाग - 2)

बेचैन दिल को जब उनका,
दीदार नहीं होता|
गुजरते वक्त के साथ - साथ,
इंतजार नहीं होता|
अफसोस करता हू अक्सर मैं,तन्हाईओं के आलम में,
काश एक नजर में उनसे,
प्यार नहीं होता||
==========================
न जाने क्यों इश्क में,
फँस जाते है लोग|
मासूम दिल के धड़कन में,
बस जाते है लोग|
जरा संभल के चलना तुम,इश्क के गलियों में,
वरना पल में लग जाते है,
उल्फत के रोग||
==========================
दीवानगी के मजधार में,
बह गए हम|
मानो सुनी गलियों में,
रह गए हम|
इश्क में नसीब हूए धोखे के तोहफे,
दिल में उभरे दर्द को,
यूं  सह गए हम||
==========================
दिल रोता है,
पर हसते हो|
सब सोते है,
तुम जगते हो|
अजीब है दासता तेरे इश्क के जूनून का,
सुबह शाम हर घड़ी क्यों,
खोये - खोये रहते हो||
==========================
चाँद जैसे मुखड़े को,
आईने की क्या जरुरत|
दिल में बसे टुकड़े को,
तस्वीरों की क्या जरुरत|
इश्क के मदहोशी में खो जाते है दीवाने||
ऐसे इस्कबाजो को,
जाम की क्या जरुरत||
==========================
दिल पे उभरे घावों की,
दवा हैं जाम|
यारों के यारी की,
नाम है जाम|
जब सजती है महफ़िल हमदम के परवानो से,
इन सजी हुई महफ़िलो की,
जान है जाम||
==========================
अगर वो है शायरी, 
तो शायर हू मैं। 
उनकी आदाओ का, 
कायल हू मैं। 
डस रही है मुझे हरपल, मेरी तन्हाई, 
ऐसी दीवानगी से, 
घायल हू मैं।। 
==========================
गुजरे यादों के सहारे,
जिया करते है हम। 
आपकी सलामती को,
दुआ करते है हम। 
हमेशा खुश रहना फितरत है आपकी,
वरना आँसुओ के सैलाब भी,
पिया करते है हम।। 
==========================

इश्क (शायरी, भाग - 1)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ