कट रहा है हर लम्हा,
उदासियों
के सायों में|
उग आये हैं खरोंच
कुछ,
उसके
कोमल भुजाओं में||
अचानक
"धड़" की आहट से,
असहज
वो घबराती है |
हर काम छोड़ दौड़ें
- दौड़ें,
बिस्तर
के पास चल जाती है ||
सुन्दर
सलोना सा मुन्ना,
देख
माँ को खिलखिलाता है |
वो सहज है और
कुशल है ,
बस माँ का मन घबराता है ||
मुन्ने
राजा को खुश देख,
हर पीड़ा वो भूल
जाती है|
हल्की
मुस्कराहट ले अधरों पे,
मुन्ने
को गोद उठाती है||
फिर
लगे धूल अपने हाथों
में,
अचानक
वो देख पाती है|
फिर
सारा धूल अपने आँचल
के,
कोने
में पोछ जाती है||
हल्के एक झटके से मुन्ना,
माँ
से लिपट यू जाता
है|
अपनी
खुसी को कर प्रकट
,
माँ
के आँचल छुप जाता
है||
अपनी
पसीनें पोंछ माँ,
टूटे
खाट पे बैठ जाती
है|
कुछ
देर मुन्ने को दे थपकी,
फिर
स्तनपान कराती है||
महज
आधे एक घंटे में,
मुन्ना
निस्चल सो जाता है|
फिर
बीच में छूटे काम
का,
माँ
को यूं ख्याल आ
जाता है||
अचानक ही वो मुन्ने को,
अपने
से दूर हटाती है|
सुगबुगाहट
देख बस मुन्ने की,
उसे फिर
गले लगाती है||
अब धीरे - धीरे मुन्ने को,
हाथों
से वो सहलाती है|
और खाट पे सुला
धीरे से,
कामों
में लग जाती है||
ममता
की डोरी से बंधे,
मुन्ने
का ख्याल रख पाती है|
खुद
को बेपरवाह कर,
सब कामों को निबटाती है||
बच्चों के खुशियों की खातिर,
वो खून - पसीनें बहाती है|
बलिदान, त्याग का बन प्रतीक,
एक सफल माँ बन जाती है ||

0 टिप्पणियाँ