रिश्तें

खमोशिओ में अक्सर,
याद आते हैं रिश्तें|
उदासी के जगह,
खुशी लाते हैं रिश्तें||

कभी कभी हमको,
हसाते हैं रिश्तें|
तो कभी अपनी कड़वाहट से,
रुलाते हैं रिश्तें||

दुनिआ के मेले में,
कोई अपना बन जाता है|
कोई रिश्तों से धोखा दे,
बेवफा हो जाता है|
टूटते हैं रिश्तें,
कभी जुटते हैं रिश्तें|
जिंदगी के कई रंगो में,
मिलते हैं रिश्तें||

न जाती का आधार,
न धर्म का बाजार|
सच्चे दिल में बसते हैं,
रिश्तों के संसार|
बड़ी मुश्किल से उचित कुछ,
पाते हैं रिश्तें|
हर धड़कन के आवाज में,
बस जाते हैं रिश्तें||

अमीरी गरीबी से,
भरा संसार हैं|
हर घड़ी सबको,
अपनों का इन्तजार हैं|
परायों से भी अक्सर,
जुट जाते हैं रिश्तें|
हर दिल के दलहीज पर,
मिल जाते हैं रिश्तें||

लोग कहते हैं रिश्तों में,
समानता जरुरी है|
पर वास्तव में दिल की,
महानता जरुरी है|
वरना छोटी सी भूल से,
टूट जाते हैं रिश्तें|
फिर चाहकर भी कुछ,
ना जुट पाते हैं रिश्तें||

दिल ये दीवाना है,
इंटरनेट का जमाना है|
ऑनलाइन भी कितने,
मिल जाते हैं रिश्तें|
ऐसे में कुछ लोगों को,
लूट जाते हैं रिश्तें|

अजनबी पे अक्सर,
ऐतबार मत करना|
यौवन के गुलाम बन,
यूं प्यार मत करना|
कभी - कभी महंगे,
पड़ जाते हैं रिश्तें|
दिल को कचोटते,
टकराते हैं रिश्तें||

गुजारिश हैं आपसे,
हमेशा मुस्कराना|
कुछ ना तो दुनिआ में,
बस प्यार बाँट जाना|
प्यार के एहसासों से,
उभरते हैं रिश्तें|
और हर्ष की बौछार कर,
पनपते हैं रिश्तें||



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ