भारतीय रेल

लोग आते है,लोग जाते है। 

अपने लंबे सफ़र का, लुत्फ़ उठाते जाते है। 

पर तड़प-तड़प के कहते है मेरी अल्फाज़े,

टिकट तो टिकट,

बेटिकट और वेटिंग वाले भी, मेरी जान निकालते जाते है। । 


कभी रास्ते मे राजधानी,शताब्दी,

तो कभी दूरंथो बहन मिल जाती है। 

अपना - अपना दुखड़ा, 

इशारों मे कह जाती है। 

पर आख़िरकार हम ट्रेन है,

ना घर का ठिकाना, ना अपनो का प्यार। 

हमारी तो कमाई भी, 

सरकार को चल जाती है। । 


हम १ घंटा क्या लेट हुए,

लोग गाली को चल आते है। 

अरे तुम क्या जानो, १ घंटे की कीमत,

ऐसे घंटे नये ट्रेन बहनों से,

नये रिश्ते जुड़वाते है। । 


कभी गद्दे वाले सीट पर, बैठ के लोग जाते है। 

तो कभी सीट को खोलकर, आराम से सो जाते है। 

पर क्या कसूर मेरा,

जो लोहे की और पतली सी, दो पटरी पे दौड़ते है। । 


पेट पूजा के वाश्ते, लोग खूब तरकीब भिड़ाते है। 

कही घर का तो कही ट्रेन का, भोजन परोसे जाते है। 

पर मेरे तो नसीब मे, बिजली के खंभे आते है। 

जो हर घड़ी बिजली के,झटके लगाते जाते है। 

ये झटके मेरे जिस्म को, मानो टुकड़े कर जाते है। 

जो बड़े सफ़र के दर्द का, कटु एहसास कराते है। । 


मै १०० के स्पीड से, तेज भागते जाती हू। 

पर चारो ओर केवल, बिजली के खंभे पाती हू। 

और बीतते अगले क्षण मे ही,स्टेसन को चल जाती हू। । 


आख़िरकार सफ़र का, अंतिम पड़ाव आ जाता है। 

समय सबसे बिछड़ने का, मानो संदेश सुनाता है। । 


और अगले कुछ क्षण बाद ही,

मै और मेरी तन्हाई, कुछ कोरे सच कह जाती है। 

एक लंबे गुज़रे सफ़र का, अनुभव बयाँ कर जाती है। 

कही खुशियो का मेला, तो कही तन्हाइयों का डेरा। 

कही रिश्तो मे कड़ुवाहट, तो कही अपनो से मिलावट। 

जीवन सफ़र मे आते है। 

पर पथ पे चलते राही तो,

बस आगे बढ़ते जाते है।  बस आगे बढ़ते जाते है। । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ