मानवता कभी आतंक के साथ नही होती|
समझौता और हिंसा भी एक साथ नही होती|
होती है लचीली कुछ रिश्तो की डोरी,
जिनके टूट जाने से कोई बात नही होती||
जब पार होने लगती है,
मानवता की हर हदे|
तब टूटे से ज़मीन पर,
बन जाते है सरहदे|
बिगड़ते है रिस्ते अक्सर सरहदो के पास,
जहा आर पार लोगो से मुलाकात नही होती|
कुछ भूले बिसरे अपनो से बात नही होती||
उड़ते हुए पंछी, सरहद पार कर जाते है|
आज़ाद इस दुनिया मे, मिल जुल साथ हो जाते है|
पर स्वार्थ और लोभ जहा, जूबा पे आ जाते है,
वाहा शांति के प्रयासो से, कोई लाभ नही होती|
जहा छ्ल के अलावा कोई बात नही होती||
कोई आँधी की बात करता है,
कोई तूफ़ा का बात करता है|
कही गोली की बौछार,
तो कही बामो का बरसात|
सुलगती है आग जिन, मुल्को की गलियो मे,
वहा सुंदर से फुलो की, सौगात नही होती|
बस आखे नाम होती है, कोई बात नही होती||
जब चाहते हो अमन यहा,
तो ऐसी शक्ति पा सको|
लोभ स्वार्थ को त्यागकर,
हमेशा मुस्करा सको|
सिमाओ पे आतंक नही,
फुलो को गुच्छे ला सको|
ऐसे सरहद पर किसी की भी, हार नही होती|
शत्रुता की प्रमाण की तो बात नही होती|कोई बात नही होती||
||जय हिंद, जय भारत||

0 टिप्पणियाँ