अलविदा (शायरी)


आजअपना सा बसेरा,
पराया कल हो जायेगा।
कुछ यादों की डायरी,
दिल में यूं कैद हो जायेगा।
गुजारे यहाँ लम्हे, फ़साने कल बन जायेंगे।
पर फैलाये पंछी एक,
फलक में दूर उड़ जाएगा।

दोस्ती भी रहेगी, प्यार भी रहेगा।
वास्ते बदल गए तो क्या हुआ।
आज भी आप दिल में है,
कल भी रहेंगे।
रास्तें बदल गए तो क्या हुआ।
ख़ुश रहना फितरत है,
आपकी और हमारी।
सियासते बदल भी  गए तो क्या हुआ।।

सितारे भी कभी, चाँद से जुदा होते हैं।
हम भी कभी अपनों से विदा होते हैं।
पर जो दूर रहकर भी पास हो,
वो दोस्त नहीं, खुदा होते हैं।।

आरजू है रब से,
आप हमेशा खुश रहना।
दूरियों  के दरम्यान भी,
मेरे पास रहना।
होंगे आपको मुझसे कितने, शिकवे और शिकायत।
हो सके तो मासूम समझ,
मुझे माफ़ करना।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ