माना कि अलग है,
वसूल आपके - मेरे,
पर लौटना नामुमकिन हो,
इतना दूर ना जाना।
टकराएंगी राहें गर,
अनजान किसी मोड़ पर,
वहां भीड़ के समंदर में,
आप खो ना जाना।
थोड़ी दूर ही सही,
अगर राहें साथ- साथ चले,
तो कदम - से - कदम मिला,
साथ आप हो जाना।
सफर में चलते - चलते,
मोड़ कितने आएंगे।
किसी अजनबी मोड़ पर,
यूं संग चलती राहें,
पुनः अलग हो जाएंगे।
फिर चुनी अपनी राहों पर,
आगे आप बढ़ जाना।
संजो लेना यादों में,
खुशनसीब गुजरे लम्हें,
फिर अपनी प्यारी दुनिया में,
हंसना - मुस्कुराना।
डसने लगे यदि कभी,
तन्हा खामोश रातें।
तब यादों के कुछ पन्नों संग,
वक्त थोड़ा बिताना।
जहां धूमिल से तस्वीरें,
सामने यूं खुल जाएंगी।
कुछ खुशनसीब लम्हों से,
आपको फिर मिलवाएगी।
कल्पना की इस दुनियां में,
थोड़ी देर आप खो जाना।
और हर गमों को भूलकर,
शुकून से सो जाना।।
0 टिप्पणियाँ