अकेलापन

तलाश तब रहती थी,
दो वक्त की रोटी की।
और दो जोड़े कपड़े की।
छोटी एक मड़ैया भी,
खुद से बनाई थी।
वो तो भीड़ ने बताया,
अकेलापन की परिभाषा।
वरना हमने अपनी दुनियां तो,
तन्हाइयों में बसाई थीं।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ