टूटते रिश्ते

शब्द कानों से टकराएंगे,

मस्तिष्क को उलझाएंगे।

एहसासों की भाषा तो,

दिल चीरकर जाएगी।

छुपाए नहीं छुपते,

विचारों में मतभेद,

खामोश लफ्ज इशारों में,

बहुत कुछ कह जाएगी।

टूटने को जब विवश हो,

रिश्तों की नाजुक डोरी,

फिर उसकी मौन आवाज तो,

बहुत दूर तक जाएगी।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ