मायूस पड़े आधारों पर,
आज हँसी आई है।
हवाएं नम हैं,
और फिज़ा मुस्कुराई हैं।
गम के खंडहर को खाक कर,
प्यारी होली आई है।।
मुरझाए थे जो बाग कल तक,
उनमें कलियां खिल आई हैं।
सुप्त पड़े चेहरों पर,
रंगीन घटा छाई हैं।
सबके दिल में खुशियां सुलगाने,
प्यारी होली आई हैं।।
ढोल मंजीरे बज रहे,
और बट रही मिठाई हैं।
झूम रहे हैं सब खुशी से,
एक खुमारी छाई है।
हर धड़कन में उमंग भरने,
आज प्यारी होली आई हैं
अपने तो अपने होते हैं,
पराए को भी याद करना।
हर गीले शिकवे भूलकर,
सबसे खुलकर गले मिलना।
बीते हुए सुखद लम्हों की,
याद आज फिर आई हैं।
बिखरे रिश्तों को फिर मिलाने,
प्यारी होली आई हैं।।

0 टिप्पणियाँ