अधूरा प्यार


वो हवाएं ही क्या,
जिसमें सर्द न हो।
वो मुहब्बत ही क्या,
जिसमें दर्द न हो।।

फूलों से सजी सेज,
संघर्षों से अंजान हैं।
दर्द से रहित दिल,
प्यार से अंजान हैं।।

हो सके तो समंदर बन जाना।
समय आने पर,
तूफान भी लाओगे।
तो खुशी - खुशी कितने ही,
दरिया को सोख पाओगे।।

गमों में भी मुस्कुरा देना।
अंदर के हर चीख को,
खामोशियों में छुपा लेना।
नमक छिड़कने को बेताब हैं,
कई शरारती आँखें,
अपने गहरे जख्मों को,
दुनिया से छुपा लेना।।

मुहब्बत का सफर,
अधूरा ही सही,
अपनी दुनियां बसा लेना।
अपनों के साए में,
खुलकर मुस्कुरा लेना।
अगर लगने लगे दुनियां,
बेहद पराई सी।
तो अपनी प्यारी जिंदगी के,
गले लग मुस्कुरा लेना।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ