उठा लेना लेखनी,
लिख देना कोरे कागज पर,
दिल में सुलगती लपटें।
एहसासों के बाजार में,
वो लेखनी आग लगाएगी।
बैठ जाना किसी कोने पर,
और निहारना अपने लेख को,
बेचैन भरे दिल को,
थोड़ी ठंडक भी मिल जाएगी।
शायद तुम,
वो तुम ना रहो।
शायद तेरे गम,
उड़ जाए वक्त के आंधी संग।
फिर कटु कुछ एहसास,
और दिल में कैद बेचैनिया,
बस कागजों पर रह जाएगी।
बचेगा तेरे पास,
एक निर्जन सा पैमाना,
जहां तुम होगे,
एक खिलखिलाती खामोशी होगी।
और तन्हाइयों के आसमां तले,
एक नए उड़ान को तैयार,
बेसब्र तेरी जिंदगी होगी।
फिर रूठी सी हवाएं भी,
तेरी जुल्फों को सहलाएगी।
अंधकार छटेगा,
नया सवेरा होगा।
और गुजरते वक्त के साथ - साथ,
मायूस तेरे चेहरे पर,
नई मुस्कुराहट आयेगी।।
0 टिप्पणियाँ