प्रवासी, तेरे शहर में

पता नहीं कब से, बेगाने थे शहर में|
अपनापन के मुखौटों से, अनजाने थे शहर में|
आज बेबस है लाचार है, कई जिंदगी भूख की मार से,
दो रोटी को प्रवासी आज, मोहताज है तेरे शहर में।।

गरीबी दूर भागने को, शहर चले आये थे|
शहर को बसाने, खून पसीने को बहाये थे|
खो गए शहरों के निर्माता, आज भटक रहे हैं सड़क पे|
गगनचुम्बी  इमारतें, नजर आते हैं तेरे शहर में।। 

आज सड़के छोटी पड़ गई,
पर पैदल वो चलते रहे|
चप्पल भी टूट गई राहें चल,
पैरों में छाले पड़ गए|
अपनी जिंदगी बचाने को, निकले हैं बसे नगर से|
आज जूल्म और सितम उन्हें, मिला हैं तेरे शहर में।।


भूख की पीड़ा को कर सहन,
कुछ मंजिलों तक चल गए|
तो कुछ ने जीवन हारकर,
अलविदा सबको कह गए|
समाज की आज  समता का, तो कितने माँ की ममता का,
गला घोंटा हैं शहर ने|
आँखों में आंसू और पीड़ा, मिला हैं तेरे शहर में।। 

क्या बच्चे क्या बूढ़े,
सबका ही हाल बेहाल हैं|
कितने ही मासूम जिंदगी और,
मौत का सवाल हैं|
पर राहों में कुछ फ़रिश्ते, मिल जाते हैं इस कहर में|
तबाही का नया मंजर, दिखा हैं तेरे शहर में।।

आज तपती धूप और गर्म सड़के ही,
मानों उनका डेरा हैं|
हमारी कुव्यवस्था  ने,
आज उनसे नाता तोड़ा हैं|
आँखों में अश्रु सूख गए, आज बेखुदी से सफर में|
शर्मशार हैं मानवता मानों, आज तेरे शहर में।। 

मज़बूरी का मजाक बना,
कई खेल खेले जा रहे|
सियासत के हर दाव पर,
प्रवासी तौले जा रहे|
जले पर नमक डाला हैं, सियासत के इस जहर ने|
आज दिन ये दिखाया हैं, तेरे खुशिओ के शहर ने।।


इमारतें बनाकर भी,
वो झोपड़ी में खूशहाल थे|
फ्लाईओवर बनाकर भी,
साइकिल चला निहाल थे|
आज सड़को पर वो आ गए, सरकार तेरे शहर में |
प्रवासी ठोकरे खा रहे, चमकते तेरे शहर में।। 

तुझे तेरा घर मुबारक,
तुझे तेरा शहर मुबारक|
तुम घर में रहना, सुरक्षित रहना|
उन्हें ना खोजना, कोरोना के इस कहर में|
शायद वो  यू दफ़न हो, दूर कही कब्र में|
दो पैसो की अहमियत आज, समझाया तेरे शहर ने।।


ना मरने का डर,
ना जीने की उल्लास हैं जिंदगी| 
अब तो तेरे मूल्य की, 
तलाश हैं जिंदगी|
आज साँसे भी अटकी हैं, जीने मरने की अधर में|
अब देखे सारे सपने छोड़, जा रहे तेरे शहर से।। 




बस आस हैं उन आँखों में, गाँव पहुंच जाने की|
भूख की पीड़ा को कर फतह, पेट की ज्वाला बुझाने की|
अब वही जीएंगे वही मरेंगे, जीत जाएंगे इस कहर से|
होगी अपनी अलग दुनिया, ना आएंगे तेरे शहर में।। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ