सुना है,तस्वीरें नहीं बोलती|
पड़ी रहती है बेजान सी,
किसी एल्बम के पन्नों में|
खमोश और अनजान सी||
आज पुराना एल्बम,
अचानक नज़र आया|
थोड़ा फटा और पुराना,
धूल में लिपटा पाया||
जुर्रत नहीं हुई ,
नज़र अंदाज़ कर पाने की|
वो तो यादो का आशियाना है,
बस ललक थी उन यादों में,
फिर से खो जाने की||
वो पुराने पन्ने,
पुरानी तस्वीरें,
आज बोल रहे थे।
समय के पैमाने पर,
गुजरे हुए लम्हो को,
तौल रहे थे||
कई सवाल थे,
तो कई जवाब थे|
तस्वीरों के पीछे,
कितने ही आवाज थे|
आज बोल रही थी तस्वीरें,
हम तो बेजुबान थे||
देखते देखते,
ख़त्म हो गयी,
एल्बम की तस्वीरें |
पर दिल के किसी कोने में,
खुली रह गई तस्वीरें|
कभी खुशी, तो कभी गम के आँसू,
ले आई थी तस्वीरें||
फिर कभी !
तन्हाइयो में,खामोशियों में|
तेरे पास आ जाऊंगा,
एक लम्बी गहरी साँस ले,
तुमसे बाते कर पाऊंगा|
जवानी और बुढ़ापा जहाँ,
बचपन से मिल जाते है|
गुजरे यादों की भाषा से,
जहाँ बाते भी हो जाते हैं|
हर यादों को समेटे जो वो डायरी, कही और नहीं,
तस्वीरों में मिल जाते है।।
0 टिप्पणियाँ