सपनों के कड़वे रोग में,
जीवन के एक संयोग में |
कुछ लम्हों ने फंसा दिया,
मिथ्या सपने दिखा दिया ||
जादू की शक्ति सी खींचे,
चला सपनो के मैं पीछे |
यथार्थ से अनजान था,
सपनों पर मेहरबान था ||
सपनों के सागर मे खोये,
निद्रा की सैया पर सोये |
न ख्याल था मैं हु कहाँ ,
बस सपनों को देखता रहा ||
न जिसका आदि अंत था,
आकार में अनंत था |
कर एक - एक ऐसे आते,
कि याद भी न रह पाते ||
सपनों में खो मैं खुश था,
न किसी बात का दुःख था |
वास्तविकता से अनजान था,
काल्पनिकता पे अभिमान था ||
बस मानो लगता था ऐसा,
न कोई है मेरे जैसा |
मानो मैं एक अवतार था,
जहाँ फीका सा संसार था।।
भूधर से पाँव खिसक गया,
गगन पे जा के बस गया।
जहाँ स्वर्ग सा संसार था,
मानों मैं राजकुमार था।।
एक नई शक्ति की आहट ने,
वास्तविकता की कडुवाहट ने।
मेरे नींद को उड़ो दिया,
भूधर पे ला गिरो दिया।।
उस दिन बड़ा उदास था,
अपने से ही निराश था।
सामने एक काली रात थी,
एक नए सुबह की आश थी।।

0 टिप्पणियाँ