घनी उदासी छाई थी।
मानों सुन्दर आकाश में,
काली घटा घिर आई थी।।
मैं धीरे से पूछा,
क्यों साँसे आपकी अटकी है।
एक मंद स्वर में मिला उतर,
मेरी संतान एक लड़की है।।
महज उसकी पहली कदम,
तब मिर्त्युलोक में आई थी।
एक चाँद से चेहरे लेकर भी,
किसी को न भाई थी।।
बीतते समय के साथ - साथ,
थोड़ी सी अंतर आई थी।
खिलखिलाकर हंसना उसका,
सबके दिल को भाई थी।।
धीरे - धीरे अपने पावों पे,
चलने की कोशिश करती।
माँ की आँखों - में - आँखे डाले,
उंगली थामने को वो कहती।।
हरदम ही माँ के साथ में, मनोहर तुतली बात से,
मानों माँ को पिघलाती थी।
अनमोल प्रेम करके प्रकट,
माँ के गले लग जाती थी।।
अब हुई शुरू एक कहानी,
होने लगी वो सयानी।
सबके सामने एक प्रश्न था,
एक शादी का प्रयत्न था।।
दहेजप्रथा का विषपान,
अब घरवालों को करना था।
मानों अपने को कर कंगाल,
बेटी की ख़ुशी भरना था।।
जब डोली में बैठी बेटी,
देखीं सखियों को वो रोती।
देख आँखे उसकी झर पड़ी,
जुदाई की थी ये घड़ी।।
घरवालों का घर था वीरान,
मानों हो जैसे यह शमशान।
जहाँ माँ का बुरा हाल था,
बस बेटी का ही ख्याल था।।
शशुराल में थी खुशहाली,
मानों हो जैसे दिवाली।
बस एक चेहरा उदास था,
एक लड़की की सच्चाई का,
हुआ उसको एहसास था।।
0 टिप्पणियाँ