सफर जिंदगी की,
जाने क्या गुल खिलाएगी।
कौन जाने किस मोड़ पर,
किस राही से मिलवाएगी।।
मंजिल पाने के जुस्तजू ,
हमें दूर खींच ले जाती हैं।
कभी भूली बिसरी बाते,
कभी डरावनी काली राते,
तन्हाइयों में तड़पती हैं।।
सहते यातनाओं को,
करने दूर हर बाधाओं को,
कुछ राहों पर खो जाते है।
फिर इस अजनबी दुनिया की,
कठपुतली सी बन जाते हैं।।
बस जाते हैं, जाते हैं।
मानों अदृश्य चट्टानों से,
अचानक हम टकराते हैं।
और चोट खा इस धरती पर,
सहज ही गिर जाते है।।
फिर अपने को उठाते है।
कभी इधर, तो कभी उधर,
अपनी नजरें दौड़ते है।
और कितने हमराही यहाँ,
इस मोड़ पर खो जाते है।।
उन्हें खोजने की कोशिशें,
नई राहों तक ले जाते है।
मैं हू मजधार में, तुम कहाँ हो!
ऐसी भावनाएं दिल में उठ,
कुछ समय तक तड़पाते है।
फिर चलते चलते राहों में,
कई नए चेहरे मिल जाते हैं।
और दिल के सुप्त दीवारों पर,
नई तस्वीरें जुट जाते है।।
फिर सारी बाते भूलकर,
हम खूब खुशियाँ मनाते है।
कुछ दूर तक बिना मोड़ के,
मानों ये गुनगुनाते हैं।
मुसाफिर हू यारों, न घर हैं न ठिकाना...
और हल्की सी मुस्कान ले,
पथ पर आगे बढ़ जाते हैं।।

0 टिप्पणियाँ