चाँद सा चमकने को,
सितारों सा दमकने को,
ये आँखे बंद हो जाती हैं।
काल्पनिकता को समेटकर,
बेतुके स्वप्न दिखाती हैं।।
कसूर हैं क्या इन आँखों का,
जो अनबूझ स्वप्न दिखाती हैं।
अनोखी, अनमोल सितारों की,
दुनिया में ले जाती हैं।।
नव अरमानो का पंख जोड़,
मै ऊपर उड़ते जाता हू।
सितारों को करीब देख,
मै पीछे ना मुड़ पाता हू।।
बचपन की परी कथाएं,
याद यहाँ आती हैं।
सपनो में सुप्त आँखे मुझसे,
उन्हें यहाँ खोजवाती हैं।।
धीरे - धीरे आकाश में,
कुछ मंद स्वर में गाता हू।
एक नई दुनिया को देखकर,
मै इठलाता इतराता हू।।
रौशनी फैलते कुछ सितारे,
पास मेरे आते हैं।
अपनी दुनिया को देखन को,
मेरी सुप्त आँखे खोलवाते हैं।।
एकाएक अचानक मेरे,
बंद आँखे खुल जाते हैं।
गढ़े हुए नव अरमानों के,
सुन्दर पंख टूट जाते हैं।।
वाश्त्विकता के हुंकार से ,
अरमान सारे टूट जाते हैं।
सामने मेरे निराशा के,
काले बादल घिर आते हैं।।
उन बादलों के सामने,
अपने को डूबता पाता हू।
फिर नए सपनों के वास्ते,
एक बार फिर सो जाता हू।।

0 टिप्पणियाँ