मैं रणभूमी को जाता हू


 एक प्रातः अनयास ही,

मैं अपने को जगाता हू। 

धीरे - धीरे हल्के कदमों से,

रणभूमी को जाता हू। मैं रणभूमी को जाता हू।। 


मुख पर हल्की मुस्कान ले,

आँखों में कुछ अरमान ले। 

देने आकर भविष्य को,

पथ पर आगे बढ़ जाता हू। 

मैं रणभूमी को जाता हू। मैं रणभूमी को जाता हू।। 


शुरुवात करता जोश से,

ना रहता मैं खामोश से। 

समय ना पीछा छोड़ दे,

मैं अपनी चाल बढ़ाता हू। 

मैं रणभूमी को जाता हू। मैं रणभूमी को जाता हू।। 


पथ के अग्रिम पड़ाव पर,

लड़खड़ाने लगता पाँव पर। 

पर कायरता ना छले मुझे,

मैं पूरी जान लगाता हू। 

मैं रणभूमी को जाता हू। मैं रणभूमी को जाता हू।। 


अब शाम होने को चली,

छटा भानू की ना रही। 

रण विराम का तान सुन,

मैं पीछे को मुड़ जाता हू। 

मैं रणभूमी से आता हू। मैं रणभूमी से आता हू।। 


लग जाते कुछ अदृश्य तीर,

घायल सा पड़ जाता शरीर। 

कुछ लम्हों में खोकर धीरे से,

बिस्तर पर लेट जाता हू। 

रण की बाते भूल जाता हू। रण की बाते भूल जाता हू।। 


देखता अद्भुत सा एक सपना,

कोई आता जो बन के अपना। 

उसके असीम प्रभाव से,

मैं नई शक्ति को पाता हू। 

फिर रण की सोच ले आता हू। फिर रण की सोच ले आता हू।। 


तोड़ने को पथ जंजीरो को,

भरता तरकश में तीरों को। 

करता प्रातः का इन्तजार,

फिर काम वही दोहराता हू। 

मैं रणभूमी को जाता हू। मैं रणभूमी को जाता हू।। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ