तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान। तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान।।
जकड़े थे अद्भूत जालों में,
उलझे गोरों के चालों मे।
बने थे दास हम अरसो से,
रोटी को तरसते वर्षो से।
गुलामी की जंजीर से, थी मिट रही हमारी शान।
तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान। तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान।।
अंग्रेज थे शरारती,
कड़ाह रही थी भारती ,
थे लाल इसके सोये से,
अपनी हालत पर रोये से।
पुकार रही थी भारती, देने को बस अपनी पहचान।
तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान। तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान।।
कुछ ने माँ का सुराग लिया,
आजाद हिन्द को ठान लिया।
देश के रखवारे हुए खड़े,
सर पे साहस के ताज जड़े।
एकता के सूत्र में बँधकर, चले रखने भारत की आन।
तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान। तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान।।
हर बच्चा मुल्क की लाज को,
सुन उत्कट उस आवाज को।
जो निकली माँ के मुख से,
आजाद मन के भूख से।
करो मरो का मन्त्र ले, चले रखकर बाजी अपनी जान।
तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान। तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान।।
अविजित उस पथ पर चल दिए,
स्वतन्त्र राष्ट्र का प्राण लिए।
कुछ ने राष्ट्र-धर्म की तान छेड़ी,
उस तान पे मुल्क ये झूम पड़ी।
गुलामी शब्द न रहा, तोड़ दी उसे सुआनंदक तान।
तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान। तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान।।
जनता ने स्वर में घोष किया,
स्वतन्त्र राष्ट्र उद्घोष किया।
कुछ दिन तक सुख की नींद लगी,
माया ने कुछ की मन ठगी।
लालच भरी निगाहों ने, काट दी वतन की कान।
तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान। तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान।।
देश के रखवारे न रहे,
सीख भरे वाणी कौन कहे।
स्वार्थ के साये में सब खोए,
जनता के दिल में घर किए।
गंदे कीड़ों की जनमत से, सुन्दर जमीं बानी श्मशान।
तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान,तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान।।
ना भूखे रहे कोई, ढोल बजे,
आवास वस्त्र से, सब सजे।
शिक्षा सबका अधिकार हो,
ना कोई बेरोजगार हो।
इन मुद्दों को उछाल जन में,आप ही को कहे महान।
तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान। तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान।।
पर वक्त की रफ़्तार ने,
झूठे वादों की वार ने।
मासूम जनता से छल किया ,
स्वर्ण मृग बन घायल किया।
वो मुद्दे सपनों में ढले, आश हुई अस्त अब हो गई शाम।
तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान। तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान।।
निशा के गहरे ओट से,
गगन में छुपकर ओश से।
एक फ़रिश्ते ने फटकारा,
एक प्रश्न पूछकर धिक्कारा।
इस स्वर्ण सी लिबास में क्या, स्वर्ण पूर्ण है हिन्दुस्तान।
तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान। तक़दीर क्या तेरा हिन्दुस्तान।।

0 टिप्पणियाँ