जन्मदिन की बधाई !

जन्मदिन की तुझे बधाई। 

जीती रहो तू साल सवाई।। 

जीवन सुमन से सँवरे,

सुप्त न हो तेरी अधरे। 

ईश्वर से है यही दुहाई। 

जीती रहो तू साल सवाई।। 


जीवन पथ पर चलो सदा,

कष्टों से न डरो कदा। 

गम के बदल जाये फट,

हर्ष किरणें उग आये झट। 

कभी ना आये तुझे रुलाई। 

जीती रहो तू साल सवाई।। 


चमक उठो सितारों सा ,

जीतो दिल हजारों का। 

तुम पर हम सबका नाज हो,

तेरा कर्म क्षेत्र जांबाज़ हो। 

लक्ष्य से ना होवे जुदाई। 

जीती रहो तू साल सवाई।। 


सु सपनों के आभाष को,

दिवा ना ठग ले आश को। 

सावधान हो जाओ जरा,

एक बार जप लो ॐ कारा। 

हर प्रश्नों को कर दो धरषाई। 

जीती रहो तू साल सवाई।। 


हँसने और हँसाने को,

सबको यहाँ बुलाने को। 

खूब मिठाई खाने को,

फिर जुदा हो जाने को। 

शुभ घड़ी आज ये रुत लाई। 

जीती रहो तू साल सवाई।। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ