खिलौना

 


खिलौना! क्या वही खिलौना ?

जो बचपन में हमें भाते थे। 

जिनकी मोहक सुंदरता से,

अनयास खींचे चले जाते थे।। 


कभी टोपी वाला मुन्ना,

तो कभी घाघरे में गुड़िया,

मानों सब हमें रिझाते थे। 

और कई बार सौभाग्य से,

वो हाथ हमें लग जाते थे।। 


गुजरे जीवन का कुछ लम्हा,

हम इनके साथ बीताते थे। 

फिर कुछ अजनबी खेलों में,

अचानक ये टूट जाते थे।। 


कुछ दिन उदासी में,

अपना जीवन बीताते थे। 

नए खिलौनों के वाश्ते,

हम फिर मेले में जाते थे।। 


पर अब क्या !

हम बच्चे नहीं ?

या यौवन के दलहीज पर,

एहसासों के कच्चे नहीं।। 


क्या वो खिलौना, वो खेल,

हम सबों से दूर है ?

नहीं, कभी नहीं !

खेलने की जो आदत है,

हम खेलने को मजबूर है।। 


दुनिया के अद्भुत मेले में,

खिलौनें कुछ मिल जाते है। 

फिर इनके संग हम प्यार से,

अपना कुछ वक्त बीताते है।। 


फिर बीतते वक्त के साथ-साथ,

खेल इनसे हम ऊब जाते है। 

फिर नए खिलौनों की ख्वाइश,

हमारे मन में आते हैं।। 


तब फिर क्या ! 

वही होता जो होना था। 

गुमनामी के अँधेरे में,

खिलौने को अब खोना था।। 


खिलौने के अब जीवन में,

कुछ ऐसे लम्हें आते हैं। 

जिनके कठोर आघात से,

वो सहज में ही टूट जाते हैं।। 


फिर शहर की सुनी गलियों में,

बस पड़े नज़र वो आते हैं। 

अपने दुर्भाग्य के रास्ते,

वो कूड़ेदान तक जाते हैं।। 


असहाय और लाचार हो ,

तन्हा खामोश हो जाते है। 

उस कूड़ेदान की दुनिया से,

बस यही आश लगाते हैं।। 


काश! 

सुन - सान इन गलियों में,

कोई भूल के भी आता। 

इस कूड़ेदान के अंदर तक,

अपनी नज़रे दौड़ता। 

फिर पड़े कूड़े के ढेर में,

मुझे सहज ही देख पाता। 

फिर हाथो से उठाता, और मेरे टूटे हिस्सों को,

इस कदर जोड़ के जाता। 

कि एक बार फिर दौड़ कर,

इन गलियों से भाग जाता। 

खुशियाँ मनाता,

और रंग - बिरंगी दुनियाँ में,

एक बार फिर खो जाता।। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ