शिक्षक

 



खामोश कोरे कागज पर,

सुन्दर लकीर खींच जाते हैं।

पथ पर पड़े पत्थर को,

तराश कोहिनूर बनाते हैं।

वो सख्सियत कोई और नहीं,

जग में शिक्षक कहलाते हैं।।


सुप्त पड़ी नज़रो को,

जब मंजिल कुछ दिख जाते हैं।

मंजिलो तक जाने को,

बेचैन जब हो जाते हैं।

तब ऊँगली को थामकर,

जो राह हमें  दिखाते  हैं।

वो सख्सियत कोई और नहीं,

जग में शिक्षक कहलाते हैं।।


ना कोई अपना,

ना कोई पराया।

फैले अन्धकार को,

जिसने मिटाया।

बुझे हुए दीपक में ,

जो ज्ञान ज्योति जलाते हैं।

वो सख्सियत कोई और नहीं,

जग में शिक्षक कहलाते हैं।।


अन्नंत से समंदर में,

मोती तलाश करवाते हैं।

अज्ञात पड़े रहस्यों से,

पर्दा जो उठाते हैं।

अनबूझ कुछ पहेली जो,

सरल बना समझाते हैं।

वो सख्सियत कोई और नहीं,

जग में शिक्षक कहलाते हैं।।


जीवन पथ पर चलते - चलते,

जब हम थक से जाते हैं।

कभी तन्हा और निराश हो,

कुछ प्रश्नो से ऊब जाते हैं।

तब रिक्त पड़े धड़कनों में,

उत्सुकता जो छोड़ जाते हैं।

वो सख्सियत कोई और नहीं,

जग में शिक्षक कहलाते हैं।।


कुछ दुर्लभ से सोच जो,

जीना हमें सीखाते हैं।

गमों को समेटे मुख पर,

मुस्कराहट लाते हैं।

और सोये हुए आँखों में,

जो सपने देकर जाते हैं।

वो सख्सियत कोई और नहीं,

जग में शिक्षक कहलाते हैं।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ