यथार्थ(शायरी)

 


मर रही मनावता,

और बढ़ता अत्याचार है। 

कई मासूमों के सर से उजड़ा,

सपनों का संसार है। 

सुकून क्या दे पाएंगे उनके घड़ियाली आंसू ,

जिन्हें अपनी कुर्सी,

और सत्ता से प्यार हैं।। 

===========================

तपिस करती जब हदें पार,

तब मेघ बारीश ले आते हैं। 

गुजरते लम्हें पतझड़ को,

वसंत में ढाल जाते हैं। 

यूं तो नज़र आते हैं दूर बहुत मंजिले,

पर सब्र, लगन जब साथ हो,

तब दूर दिखते मंजिल भी,

कदमो में आ जाते हैं।। 

===========================

रातें अक्सर तन्हा और  अँधेरी होती हैं। 

जहाँ ख़ामोशी और ठंडक की तिजोरी होती हैं। 

उजाले में रहना फितरत हैं हमारी,

पर रातें चाँद - तारों की हवेली होती हैं।। 

===========================

सुर्यास्त तो कब का हुआ,

अब शाम भी सिमट रही |

अँधेरा छा जाने का,

खौफ मानों डँस रही |

कोशिश अभी जारी है दीप एक जलाने की,

पर प्रबल मनचल झोंको से,

जंग अभी चल रही | |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ