किसान



 कड़ी धूप थी,

और खुला आसमान। 

हरे भरे खेत थे,

उसमें बूढ़ा किसान।। 

सर पर पगड़ी,

और हाथों में कुदाल। 

जीने की जद्दोजहद थी,

और भविष्य का ख्याल।। 

कमर से लाचार,

और लड़खड़ाती जुबान। 

धंसी हुई दो आँखे,

पर काम से जवान।। 


भूले बिसरे गीत,

गुनगुना रहा था। 

खरपतवार खेतों से,

हटा रहा था।। 


पसीने से लथपथ,

अपनी नजरे झुकाएं। 

बस अपने में ही था मग्न,

सुख - चैन की आश लगाए।। 


रंग - बिरंगी दुनिया  से,

मानों वो अनजान था। 

लहलहाते फसलों से,

उसका अपना पहचान था।। 


वो मिट्टी,

जिसने उसे उपजाया। 

फिर उस मिट्टी में पला बढ़ा,

मिट्टी का कर्ज चुकाया। 

हर सुख - दुःख में सम रहकर,

हमेशा मुस्कुराया। 

आभाव में भी रह सरल,

जीवन खुशहाल बिताया।। 


चेहरे पर पड़ी झुर्रिया,

नज़र आ रही थी। 

किसान की एक दासता,

सुना रही थी।। 


अन्नदाता की रूह भी,

अक्सर भूखे सो जाती है। 

कभी रोग दुःख की बुरी नजर,

कर्जदार उसे बनाती है।। 


जिंदगी का बूरा दौर उसे,

हकीकत से मिलवाता है। 

परिवार का भविष्य फिर,

हाशिये पर आ जाता है।। 


फिर जिंदगी का कारवां,

यूं आगे बढ़ते जाता है। 

रोजमर्रा की व्यस्तता,

हर गम से दूर ले जाता है।। 


फिर अगले साल दो साल में,

नए कपड़े ख़रीदे जाते है। 

और त्योहारों के मौकों पर,

पकवान बनाये जाते है। 

फिर ना कोई शिकवा,ना ही शिकायत,

हर चेहरे पर वहीं ख़ुशी,

मानों निखर कर आते है।। 


मिट्टी की उपज किसान,

मिट्टी में फसल उगाता हैं।

हर गमो को पीकर भी,

सबका पेट भर पाता है। 

खून - पसीना बहाकर,

फसलों में प्राण डाल जाता है। 

फिर इस जीवन से मुक्त हो,

वो मिट्टी में मिल जाता है।। 


एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ