पतंग

 

उसका जूनून था या पागलपन,
पता नहीं !
खून पसीने बहाकर,
चंद रुपये कमाकर,
अक्सर बजार को जाता था। 
मानों खुशी से हो आतुर,
नए मंजे खरीद लाता था।। 

फिर पुरानी सी लटाई पर,
लिपटे पुराने धागो में,
नए मंजे को जोड़ जाता था। 
फिर अपने छत पर हो खड़ा,
पतंग वो उड़ाता था।। 

आसमां नापने को बेताब,
हल्के झोंको के संग। 
सुनहरे और सुन्दर से,
एक डोरी से बंधे,
गगन चूमती थी पतंग।। 

उसका तो सपना था,
पतंग को उड़ाना। 
जितना हो, नए धागे जोड़,
हवाओं के रुख जानकर,
मजबूत डोरी से बांधकर,
हर संकट से बचाना। 
और रोज नई ऊंचाई तक,
पतंग को पहुँचाना।। 

पर चंचल से पतंग को,
मंजूर न था बंधन। 
उसे तो पसंद था मनचल हवाएं,
और अन्नंत से ऊंचाई पर,
खुशिओ का संगम।। 

वो एक मनहूस शाम थी। 
वो आतुर अपने छत से,
पतंग को उड़ाया। 
एक मनचल सा झोंका,
तूफ़ान बनकर आया। 
उसने हर कोशिश की,
पतंग पास लाने की,
पर हर बंधन को तोड़ मानों,
पतंग मुस्कुराया।। 

बस एक टक देखता रहा,
पतंग को दूर जाते वो। 
हताश था निराश था,
आंसू की धार बहाते वो।। 

बस बीते अगले पल में ही,
पतंग समझ पाया था। 
एक अटूट सा बंधन जो,
पहचान उसे दे पाया था। 
कितने ही धागे जोड़कर,
उचाईयों तक पहुंचाया था। 
पर जंग उसकी जारी थी,
फलक फतह करवाने की,
ऐसा अटूट सा बंधन आज,
पतंग मानों तोड़ आया था।। 

उड़ते सैकड़ो पतंग,
मुस्कुरा रहे थे। 
एक डोरी से बंधे,
उड़े जा रहे थे। 
इतराते इठलाते,
फलक में गोते लगाते,
मानों कटी पतंग को,
चिढ़ा रहे थे।। 

आहिस्ता - आहिस्ता पतंग,
गिरते जा रहा था। 
आसमां से जमीन पर आज,
 आ रहा था। 
आज सत्य से रूबरू,
अंतिम यात्रा को अग्रसर,
गम के सागर में डूबे,
वो पछता रहा था।। 

तभी अचानक!
एक धुंधला सा साया,
दौड़ते  हुए आया। 
पतंग के करीब आ,
थोड़ा मुस्कुराया। 
जो कोरे एक कागज को,
पतंग रूप दे पाया था,
आज फिर कटी पतंग को,
हाथों से उठाया।। 

फिर से मिल पाया था,पतंग को एक बंधन,
पर फिर भी पतंग,
मुस्कुरा रहा था। 
आज फिर खुशी से, फिर उसी उमंग से,
अपने छत से पतंग वो, 
उड़ा रहा था।। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ