अभी भी कुछ गलियों में,
गहरा फैला अँधियारा है।
आज ढूंढकर उन गलियों में,
खुशियों का दीप जलाना है।
फिर मिल - जुलकर उल्लास से,
दिवाली पर्व मनाना है।।
ख़ामोशी को संगीत से,
तन्हा दिलो को प्रीत से,
जीतकर सबको चहकाना है।
ना कोई रहे उदास यहाँ,
ऐसा अभियान चलाना है।
फिर हर अधरों पर दे मुस्कान,
दिवाली पर्व मनाना है।।
0 टिप्पणियाँ