फिज़ा रंगीन हैं,
दिल तराने गा रहा हैं |
हवाए नम हैं,
हर लम्हा मुस्करा रहा हैं |
दूर जा चूके हैं,
ग़मों के काले बादल,
नीले आसमां को देखो,
नया साल आ रहा हैं ||
हर साँसों में,
शीतलता बसी हो |
सुप्त अधरों पर भी,
मुस्कराहट और हसीं हो |
यूं तो कट जायेगा,
हर लम्हा,
कुछ यादों के सहारे |
दिल को धड़कने दो,
वसंत बहार आ रहा हैं |
उम्मीद से भी बढ़कर,
नई सौगातें लेकर,
नया साल आ रहा हैं ||
कुछ रिश्ते थे,
कुछ सपने थे |
जो पड़े थे सालों से,
गुमनाम सी गलियों में |
उन गलियों से आज एक,
प्रकाश आ रहा हैं |
दिल थामकर रखिये,
नए सपनों को लेकर,
नया साल आ रहा हैं ||
0 टिप्पणियाँ