गर्म पानी से स्नान कर,
चूड़ा-दही, तिल का लड्डू,
मीठा तिलकुट खाना है।
धूप सेक कर मस्ती से,
पतंग ऊंचा उड़ाना हैं।
और मिल जुलकर आनंद से,
मकर संक्रांति मनाना हैं।।
समय निकाल कर खेतों में,
आज हम चले जायेँगे।
हरे - भरे खेतों को,
देख मुस्कुरायेंगे।
ताजगी भरी फ़िज़ाओ में,
आज खुद ही खो जाना हैं।
सर्द हवाओं के साथ रह,
मकर संक्रांति मनाना हैं।।
शाम तक फिर खेतों से,
खेसारी साग ले आना हैं।
खिचड़ी और गर्म पकोड़े,
बड़े चाव से खाना हैं।
फिर साल - स्वेटर से सजधजकर,
मकर संक्रांति मनाना हैं।।
रात पुआल के गद्दे पर,
बिछावन को लगाना हैं।
ठण्ड कही न लग जाए।
पुआल की लौ जलाना हैं।
फिर कुछ पूरानी सुन कहानी,
दादी और नानी से,
रजाई में सो जाना हैं।
जो रहे हमेशा यादगार,
मकर संक्रांति मनाना हैं।।
0 टिप्पणियाँ