...अच्छा था

 




उस तूफान का आना भी अच्छा था।
मेरे खंडहर का गिर जाना भी अच्छा था।
वरना हम तो खुश थे,
उस पुराने आशियाने में।
ना किसी से गीला, ना कोई शिकवा,
बस जिंदीगी थम सी गई थी,
जाने अनजाने में।
फिर एक दौर था!
जहां गरीबी थी,
मुफलिसी थी।
दो रोटी की तलाश थी,
पर जीने की आस थी।
जब ठोकरें भी खाए थे ,
जालिम इस जमाने से।
फिर आश्रय भी मिला,
कुछ हाथों के मिल जाने से।
फिर रात दिन पसीने बहाना भी अच्छा था ।
रोना भी अच्छा था,
हंसना भी अच्छा था।
फिर टूटे बिखरे ख्वाबों तले,
खंडहरों के मलवे पर,
गगनचुंबी इमारतें बनाना भी अच्छा था।।

===================================

एक अरसा भी ऐसा था,
जहाँ फिजा मुस्कुराती थी। 
मासूमियत के आंचल तले,
हर गम मायूस हो जाती थी। 
जहाँ धूल - मिट्टी में लिपटा,
हर खेल भी अच्छा था। 
और बात - बात में खिलखिलाकर,
हँसना भी अच्छा था। 
ना कोई बड़ा,
ना कोई छोटा। 
हर कोई दिल से कच्चा था। 
अहम्, घृणा से परे,
वो बचपन कितना सच्चा था।। 

बचपन बीता,
जवानी आई। 
मासूमियत के आसमां में,
मानों काली घटा छाई। 
फिर एकतरफा किसी के प्यार में,
पड़ जाना भी अच्छा था। 
फिर ईश्क के इम्तहां में,पिछड़ जाना भी अच्छा था। 
फिर दिल का टूट जाना। 
और अपने गहरे दर्द को,
दुनिया से छुपाना। 
जहाँ तन्हाई और ख़ामोशी में तड़पना भी अच्छा था। 
और सुन्दर काली आँखों का बरसाना भी अच्छा था। 
फिर क्या सही, क्या गलत। 
क्या करे, क्या ना करे। 
ऐसे रास्तों के जुस्तुजू में भटकना भी अच्छा था। 
कभी गिरना भी अच्छा था। 
तो कभी लड़खड़ाकर,
अपने खुद के पावों पर,संभालना भी अच्छा था।। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ