मेरी हर सफलता पर,
लोग खुशियां मनाते थे।
हंसते थे,
मुस्कुराते थे।
बढ़ते मेरे कदमों पर,
तालियां बजाते थे।।
छोटे - बड़े खुशिओं में,
लोग मुझे बुलाते थे।
फूल भी बरसाते थे।
फिर लाजवाब स्वागत कर,
प्यार खूब लुटाते थे।।
मैं खुद पर गुरुर कर,
आसमां नापते जाता था।
दिन पर दिन बुलंदियों का,
नया पहाड़ बनाता था।
इज्ज़त, धन, शोहरत,
सब कुछ कमाता था।
दिन रात मेहनत करके,
नए कीर्तिमान बनाता था।।
मेरे यश का तेज,
सूरज सा चमकता था।
हर वर्ग मेरी प्रशंसा,
करने से ना थकता था।
फिर वक्त बदला,
मानो चमकता सूरज,
ढलान पर आया।
मेरा मुक्कादर भी मुझसे,
उल्टा मुंह घुमाया।
और धीरे - धीरे आसमां से,
मैं धरा पर गिर आया।।
मैं खुद को लाचार,
और असहाय होते पाया।
जब मुझको जरूरत थी,
अपनों से सहारे की,
तब लोगों ने गाली दे,
दिल को खूब तड़पाया।।
कभी चलते राहो में,
कभी पीठ के पीछे से।
कभी कटु तानों से,
तो कभी कड़वे बोल से।
लोगो के हंसी ठहाको ने,
मेरा खूब मजाक उड़ाया ।
ऐसा लगा जैसे,
बदहाली का एक बुरा दौर,
मेरे किस्मत में जुड़ आया।।
सुंदर जिस समाज ने,
मुझे पलकों पर बिठाया था।
आज उसी समाज से हो जलील,
अदृश्य जख्म को पाया था।
एक ऐसा ज़ख्म,
जो दिखाया नहीं जाता।
एक ऐसा दर्द,
जो बताया नहीं जाता।
ऐसे जख्मों को कर सहन,
अपने दिल में दफनाया था।
और, बनावटी मुस्कराहट एक,
जमाने को दिखाया था।।
मेरे सितारे तब गर्दिश में थे।
पर नए टिमटिमा रहे थे।
बस वैसे ही,
जैसे मै कल तक था,
लोग झूम रहे थे, इठला रहे थे।
और सितारों के रोशनी तले,
खुशी - खुशी तालियां बजा रहे थे।।
आज मैं अकेला था।
और सामने काली रात थी।
कल - कल करते झरने थे।
पेड़ थे, पर्वत थे।
प्रकृति के आंचल तले,
तन्हा एक आवाज थी।।
मेरी गहरी खामोशी ने,
प्रश्न एक सुझाया।
फिर क्या था,
अतृप्त मेरे दिल ने,
रब को गुहार लगाया।।
और पूछा!
कभी नाम खूब कामना,
कभी गुमनामी में खो जाना।
कभी खुशियों का आना,
कभी गमों में डूब जाना।
कही सुख हैं,
कहीं दुःख हैं।
जब सब कुछ रब के हाथ है,
तो अपना क्या वजूद हैं।।
सुनकर ये सवाल,
यूं रब मुस्कुराया।
और अपना प्यारा उत्तर,
कुछ इस तरह सुनाया।।
सोहरत से पनपे स्वार्थअक्सर,
अहम् का पंख उगाते हैं।
अपने मोहक उड़ान से,
ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।
जो चाह कर भी जमीं पर,
कभी नहीं ला पाते हैं।।
पर समय का विधान,
कभी ऊंचाइयां,
तो कभी गहरी खाईया।
जीवन पथ पर छोड़ जाता है।
पर अहं का पंख तो,
बस ऊपर को ले जाता हैं।
और खाइयों के आहट से,
सहज में ही टूट जाता हैं।
फिर इंसान अगले पल में ही,
जमीं पर गिर चोट खाता है।।
इंसान गहरे जख्मों को,
ज़माने से छुपाता है।
एक ऐसा जख्म !
जिसमें कोई आवाज नहीं,
जिसका कोई इलाज नहीं।
ले दर्द इस दुनियाँ में,
दर - दर की ठोकरे खाता है।
अन्नंत ठोकरे खाकर वो,
सही रास्ते पर आ जाता है।
या फिर कहकर अलविदा,
इस दुनियाँ को छोड़ जाता है।।
पर तेरा तो वजूद है,
हँसने मुस्कुराने में।
मेहनत कर के हर मुकाम,
अपने जीवन में पाने में।
और अपने साथ दूसरो के,
जीवन में पुष्प खिलाने में।
सोहरत में मसगूल तुम,
अहम् में ना डूब जाना।
अहम् से ऊपजे पंख ले,
आसमां में ना उड़ जाना।
तेरा तो वजूद है,
हर दुःखों को मिटाने में।
और अपने कर्म के अस्त्र से,
दुनियाँ को स्वर्ग बनाने में।
फिर नया कुछ आगाज कर,
हर धड़कनों पर राज कर।
भाईचारा का सन्देश दे,
सबको दिल से अपनाने में।।

0 टिप्पणियाँ