बदलता मौसम

 



गुजर गया वो अरसा भी,
जब अत्यंत ठंडे दिन थे,
और बर्फीली काली रातें थी। 
बस सीमट सी गयी थी जिंदगी, 
एक बंद कमरे के कोने में,
जहाँ सिगड़ी की लौ थी,
और भूली बिसरी बातें थी।। 

फिर बसंत का आना,
कलियों का खिल जाना,
इतना मन को भाया था। 
हर गीले शिकवे भूलकर,
ये दिल भी मुस्कुराया था।। 

ऐसा लगा जैसे,
करवट ली थी जिंदगी ने,
जहाँ खिले हुए बाग़ थे। 
कल - कल करते झरने थे,
भौरों के गूंजते राग थे।। 

बही थी मंद पुरवाई,
परिंदों के आवाज थे। 
जहाँ प्यार और मोहब्बत से,
खिले दिल के अरमान थे।। 

पर मौसम बदल जाना,
और तपिश बढ़ते जाना,
मानों लाया पैगाम था। 
खुशियों के दिन बीत जाएँगे,
गमों के बादल छाएँगे,
सुख जाएँगे अब हरे बाग़,
अप्रत्यक्ष एक एलान था।। 


हुआ भी वही,
जो रब को मंजूर था,
मौसम बदला,
तपिश कहर बरसाया। 
हर सपनों को कर तार - तार,
एक रौद्र रूप दिखलाया।। 

अभी झेल रहा हू तपिश,
बेचैन दिल मुरझाया है। 
सूखे पड़े है नरम अधर,
प्राणों पे संकट छाया है। 
उजड़ गए है खिले बाग़,
धरा पे मानों आसमाँ से,
किसी ने आग बरसाया है।। 

पर जिन्दा है आश,
दिल के किसी कोने में,
ये मौसम भी बीत जायेगा। 
ठंडी बयार चलेंगी,
बरसाते भी होंगी,
यहाँ सावन मुस्कुराएगा। 
यूँ तो फितरत हैं,
मौसम का बदलना,
पर हर ख़ामोशी तोड़कर,
मायूस लम्हों को छोड़कर,
वसंत झूमकर आएगा।। 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ