आँसू



व्याकुल आँखे बरस जाए,
तो इंसान सहज हो जाए।
पर काश! ये आँखें भी,
सहजता से बरस पाते।।

बड़ी शिद्दत से,
मेरे आंसुओं को तौलने आए थे।
पर अफसोस,वो खली हाथ लौटे। 
मेरे अश्रु, जो खुशी के ठहरे। 
पर वो तो,
गमों के तराजू लाए थे।।

गम बरसाती आँखों को,
छतरी थमा जाते हैं। 
ये काले चश्में भी,
खूब होते है। 
मायूश पड़े चेहरे को,
बनावटी चमक दे जाते हैं।। 

आँखें कैसे देखे आँसुओ के रंग,
वो तो इन्हें पानी समझती हैं।
दिल को नजर आता हैं,
खुशी गम के रंग,
वो तो आंसुओं के रंगों की,
कहानी समझती हैं।।

बेताब हैं तो बह जाने दो,
बेचैन धड़कनों में, ठहराव आएगा।
गम के जो आँसू हैं,
आज अगर रुके,
तो कल निश्चय ही, सैलाब आएगा।।

यादों के सहारे,
गुजर जाएगी जिंदगी,
मिलने को तरस गए तो क्या हुआ।
कब से बेचैन थी,
बरसने को आँखें,
थोड़े आँसू छलक गए तो क्या हुआ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ