चलते - चलते



कल वो कुछ कहते - कहते रह गए।
जुबां पर ताला लगाए,
मुस्कराकर चले गए।
पर छिपा नहीं पाए,
दो बूंद आंसुओं का हिसाब,
जो दिल के गहरे जख्मों को,
पल भर में बयां कर गए।।

कल तक खामोश था,
दिल का गमगीन सागर,
आज मधुर से मुहब्बत का,
एक कतरा पी ली हैं।
अब तो मौत भी मंजूर होगा ,
यूंही हंसते -हंसते,
मैंने तो कुछ लम्हों में,
कई जिंदीगिया जी ली हैं।।

भींग भी लो,
रिमझिम सी बरसातों में,
क्या पता कल मौसम बदल जाए। 
कभी बेवजह भी मुस्करा लेना,
क्या पता खुशिओं के जुस्तुजू में,
ये जिंदगी गुजर जाए।। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ