गुजरा जमाना



इंतजार था !
एक कागज के खत,
और खिले गुलाब का,
फिर से उन्हें पाने के लिए।
रूठी थी ! फिर भी,
दौड़ी चली आती,
उनसे लिपट जाने के लिए।
पर प्रियतम से पूंजीपति वो कब हुए,
पता न चला,
आज निजी विमान जो भेजे हैं ,
हमें बुलाने के लिए।।

खामोश यूं ही नहीं है,
आपसे चलकर जो खुद तक आये हैं। 
आपकी दुनिया सलामत रहे,
ऐसी उम्मीद रखकर,
हम अपनी छोटी दुनिया,
तन्हाइयों में बसाये हैं।। 

शायद गहरी नींद थी,
और ढेर सारे सपने थे।
हम थे आप थे,
कुछ यादगार लम्हें थे।
अच्छा किया,जो आपने हमें जगाया,
वरना कभी न लौट पाते,
जहाँ मेरे अपने थे।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ