जली हैं तो क्या हुआ,
रोटी हैं खा लेना।
दुवाए दिल से मिले न मिले,
पर हैं तो दुवाएं,
उन्हें दिल से अपना लेना।।
पत्थरों से बनी राहें,
कीचड़ से बचाते हैं।
तो कभी पैरों से टकराकर,
ज़ख्म भी दे जाते हैं।
थोड़ी पीड़ा ही सही,
उन्हें पथ से न हटा देना।
वो दूर गए तो क्या हुआ,
कल आएंगे दुवाएं लेकर,
दरवाजा खुला रखना,
उन्हें फिर से अपना लेना।।
उनका इंतजार करना,
कुछ रिश्तें बचाए रखने हैं।
रूठे हैं तो क्या हुआ,
वो थोड़े बेगाने,
पर थोड़े अपने हैं।।

0 टिप्पणियाँ