अजनबी


बातों मुलाकातों से परे,
कुछ अजनबी खास होते हैं।
फासले कितने ही बड़े हो,
यादों के बसेरे में अक्सर,
वो पास होते हैं।।

सपनों का कारवां,
कहीं दूर तलक ले जाती हैं।
ख्वाबों में देखी मंजिलें,
फिर पास नजर आती हैं।
जहां चाहकर भी उनसे ना,
मुलाकात होते हैं।
और भागदौड़ सी जिंदगी में,
तन्हां दिल के एहसासों में,
वो पास होते हैं।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ