संभल पाने लगा हू।


भर गए जो गहरे ज़ख्म,
मुस्कुराने लगा हू ।
प्यार भरे नगमे फिर से,
गाने लगा हू ।
घायल था जो कल तक मैं,
खुद के उपजाए घाव से,
आज खड़ा होकर फिर से,
संभल पाने लगा हू ।।

बेहोसिया जो मिली थी,
अपने अहम के अक्स तले ।
वो दूर तलक रुखसत हुए,
जो लगते थे कल तक गले ।
बेगानों के महफिलों में,
जो पाई हमने रुसवाई ।
तब आँखों की बरसातों में,
अपनों की दिल से याद आई ।
यादों के गहरे सागर से,
मिल पाने लगा हू ।
अपने अहम का तोड़ चट्टान,
सबको फिर से अपने दिल से,
अपनाने लगा हू ।
और बीते  अतीत को भूलकर,
आज फिर से खुद से मिलकर,
खड़ा होकर फिर से,
संभल पाने लगा हू ।।

हिज्र का गम भापकर,
वो पुनः मेरे पास आए।
हर गीले शिकवे भूलकर,
स्नेह का मरहम लगाए।
आहिस्ता से करीब उनके,
जाने लगा हू।
आज खड़ा होकर फिर से,
संभल पाने लगा हू ।।

शुक्रिया उन ज़ख्मों का,
जो चूभती गहरे दर्द दे,
मानों पैगाम सुनाया था ।
खामोश काली रातों में,
दे रोशनी राह दिखाया था ।
उन राहों में खुशियों का राज,
ढूंढ पाने लगा हू ।
आज खड़ा होकर फिर से,
संभल पाने लगा हू ।।
  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ