चांद फिर से नजर आया

शीतल चांदनी रात लिए,
आज चाँद उतरकर आया।
पर वो नहीं मिला,
सामने एक कागज़ का,
खत नज़र आया।
लिखा था - 
नीले आसमां तले,
अब मेरा आशियाना नहीं।
मकान जो बना ली हैं,
अब यहां कोई ठिकाना नहीं।।

जहां रात की खामोशी नहीं,
टिमटिमाते तारे भी नहीं ।
अंधेरे में खड़े पेड़ों पर,
जगमगाते जुगनू नहीं ।
अब तो चांदनी से चमकीला,
घर के हर कोने में,
रंगीन रोशनी लगा ली हैं।
अब मंद - ठंड हवाओं की,
जरुरत भी नहीं,
मकान ठंडा करने को जो,
एसी लगा ली हैं।।

चांद फिर भी मुस्कुराया,
धीरे - धीरे मध्यम - मध्यम,
अपनी चांदनी फैलाया।
आज वो मदहोश था, बेहोश था,
अमीरी के अक्स तले,
किसी बात का ना अफसोस था।
पर चांद तो चांद था।
अपनी प्यारी चंदानी,
उसके आंगन तक पहुंचाया।
फिर खिड़िकी से झांकता चांद,
मिले खत का कर शुक्रिया,
अंधेरे दूर गगन में,
खोते नजर आया।।

कई दिन बीते, कई रात बीते,
धीरे - धीरे खुद को,
वो हारा हुआ पाया।
चांद के एक झलक को,
तरसता नजर आया।
उदास परेशान,
कई रातों का इंतजार किया,
अपने गलती से रूबरू,
अफसोस का इजहार किया।।

अचानक एक दिन वो ,
खिड़की तक नजर घुमाया।
खुशी में पागल,
चहल कदमी करते,
नीले आसमां तले आया।
चांद का दीदार जो हुआ था,
एक लंबे अरसे बाद,
आज आंखों में आसूं लिए,
शीतल चांदनी के गोद में,
वो चैन की नींद सो पाया।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ