राज -ए -दिल


रईसी,आबरू की परवाह करने वाले,
काश जीना सीखा जाते।
सदाबहार नगमें,
काश खामोशियां मिटा पाते।
पल भर की मुस्कान,
कैद करते हैं कैमरे,
काश तस्वीरें राज -ए -दिल की,
हर दास्तान सुना पाते।।

बा-दस्तूर हैं फैसला उनका,
वो परवाह समाज की करते हैं।
जैसे भी हैं, वो बड़े हैं,
हम लिहाज उनका करते हैं।
काश अपने गम का आलम,
हम उन्हें बता पाते।
अंधे जो हैं वो,
खुद के ही वसूलों से,
वरना दिल के गहरे ज़ख्म हम,
उन्हें दिखा पाते।।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ