प्यार! एक खोज या एहसास?

खोजे जाते हैं कोहिनूर,
अक्सर दुनियां के बाजार में,
तौले जाते हैं, जांचे जाते हैं।
खरीदे जाते हैं,बेचे जाते हैं।।
फिर प्यार की जुस्तजू में,
पर हुस्न के बाजार में,
जो घूमते हैं व्यापारी,
बेशक हीरे ढूंढ पाते हैं।
मनमोहक, मनभावन।
पर उन्हें क्या पता,
वो फिर भी चूक जाते हैं।
प्यार जो मिल नहीं पाता,
ले आते हैं चमकीला,
एक कीमती सा पत्थर,
फिर प्यार के एहसासों से,
वंचित रह जाते हैं।।

क्योंकि प्यार कोई वस्तु नहीं,
जिसे पाया जाए,
वो बिका ही कहा था?
उसे खोजा जाए,
वो खोया ही कब था?
प्यार तो एहसास हैं,
एकमत हो जाने की,
किसी घड़ी, किसी जगह,
बेवजह मुस्कुराने की।
दिमाग के तराजू पर अक्सर,
वस्तुएं तौले जाते हैं।
पर दिल के एहसासों में,
प्यार पनप पाते हैं।।

एक सादगी भरा दिल,
और प्यारा ऐहसास चाहिए।
कोमल भावनाएं और,
झुकने की काबिलियत,
ऐसी खास बात चाहिए।
फिर प्यार उपजाता हैं,
और बढ़ते जाता हैं।
हर द्वेष और घृणा को,
समेटते जाता हैं।
वक्त आने पर,
कुर्बानियां भी,
मंजूर करता हैं प्यार,
वो तो भीड़ से दूर, हर बात पर, 
मुस्कुराए जाता हैं।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ