फ़िज़ाये मुस्कुरा रही हैं।
चारों दिशाएं बता रही हैं।
फिर ये मिट्टी की सुगंध,
और नम ठंड हवाएं,
भुली - बिसरी यादों को,
फिर से जगा रही हैं।।
ये कुछ और नहीं!
मेरे दिल के आशियानें में,
कैद यादगार लम्हों से,
रूबरू करवा रही हैं।
और आंखमिचौली करती,
अतीत को समेटे,
मेरे छोटे से गांव की,
इठलाती, इतराती।
एक सुंदर सबेरे की,
तस्वीर ला रही हैं।।
धड़कने बेचैन हैं,
सांसे बढ़ती जा रही हैं।
थोड़ा ठहर के,
जरा संभल के।
जहां गैर नहीं,
सब अपने हैं।
बेताबी उनसे मिलने की,
बढ़ती जा रही हैं।
जहां हरे खेत खलिहान से,
घिरे मेरे गांव की,
भव्यता को समेटे,
एक तस्वीर आ रही हैं।।
पगडंडियों पर हरे घास,
भटकते मवेशियों की,
भूख मिटा रही हैं।
फड़फड़ाते पीपल के,
मदहोस्त से पत्तों से,
बहती कोमल बयार,
शीतलता बरसा रही हैं।
और भागदौड़ से जीवन में,
गांव की शकुन ताबीर,
एक ताजगी का एहसास दिला,
मेरे दिल को भा रही हैं।।
मंदिर में छोटे घंटे की,
गूंजती मधुर आवाज,
कर्णों को भा रही हैं।
गांव पहुंचने की ख़ुशी,
छुपाए यूं छुपता नही,
अब इसका खुमारी,
आंखों से उतरकर,
दिल पर छा रही हैं।
और गांव में अदृश्य सी,
बसी हुई रम्यता,
खामोशियों को तोड़कर,
उभरकर आ रही हैं।।
0 टिप्पणियाँ