ज़ख्मी दिल

पूछो न यूं हमसे,
हाल ज़ख्मी दिल का,
खुशियां इसमें भरने की,
इम्तिहान अभी बाकी हैं।
छुपाई थी जो कल तक,
आंखों तले समंदर,
हर कतरा उन आंसुओं का,
इल्जाम अभी बाकी हैं।।

आंखों को नसीब हुए,
कई रंग - बिरंगे मेले,
अब तो बस भटकने को,
खामोश गलियां बाकी हैं।
कभी - कभी खिल आते हैं,
सुखे से पड़े अधर,
पुनः फुल सा खिलने का,
इज़्तीरार अभी बाकी हैं।।

चुभने अब लगी हैं,
बहती कोमल बयार,
दस्तक देता दूर से,
तूफान आना बाकी हैं।
पतझड़ में जो खड़े हैं,
सुखे पड़े बाग,
उनमें हरियाली लाने को,
वसंत आना बाकी हैं।।

मिलेंगे तो बताएंगे!

क्या जुल्म किए हमनें,
खुद के मासूम दिल पर,
पर फिर से मुस्कुराने की,
अरमान अभी बाकी हैं।
जुदाई की वो सजा शायद,
वक्त का फरमान था,
तन्हां जीना सिखाने को,
धन्यवाद अभी बाकी हैं।।

सामना हो अगर,
जिंदगी के किसी मोड़ पर,
यूं हंसकर नजर मिलाने की,
अरमान अभी बाकी हैं।
पराया सा लगता हैं,
जमीं का हर कोना,
अब तो तन्हा उड़ने को,
आसमान अभी बाकी हैं।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ