मिलती हैं नई जिंदगी,
कुछ इस तरह।
सीधी - साधी,
मासुमियत समेटे,
बेरंग और सादा,
कोरे कागज की तरह।।
ये ना पूछो,
वो कोरा कागज कैसा हैं।
ना कोई रंग।
ना ही बदरंग,
जिस रंग ने भिगोया,
वो उसी रंग के जैसा है ।।
वो रिक्त कोरा कागज,
एक नए सफर को पाता है।
कहीं फूलों की बौछार,
तो कहीं कांटो की सेज,
उसे अक्सर तड़पता हैं।
फिर रंग - बिरंगी दुनिया में,
कई रंगो से मिल जाता है।।
मुस्कुराकर खिलता वो,
जहाँ प्यार की बूंदे पाता हैं।
दुनिया से कभी ठोकर खा,
दुःखभरे नगमें गाता हैं।
फिर राहों को बदलकर,
नए मोड़ से गुजरकर,
वो आगे बढ़ते जाता हैं।
फिर जीवन के हर रंगों को,
सहज पहचान वो पाता है ।।
कभी ख़ुशी - कभी गम ।
कभी रोना - कभी हँसना।
हर एहसासों के रंगो से,
वो रूबरू हो पाता हैं।
फिर कई रंगो के मिश्रण,
उस सादे कोरे कागज़ को,
नए रंगों से रंग जाता हैं।।
जो कल तक कोरा कागज़ था,
रंगीन किताब बन जाता है।
फिर दुनिया के बाजार में,
सर्वत्र उपलब्ध हो जाता हैं।
फिर अनगिनत से आँखों से,
वो पढ़ा - परखा जाता हैं।।
सफर के हर पड़ाव पर,
सांसारिक भीड़ मिल जाता हैं।
जहां भीड़ के हवाले से,
अनेक रुझान वो पाता हैं।
कहीं अच्छाई का,
तो कभी बुराई का,
तमगा उसे मिल जाता हैं।
फिर हल्की गहरी सॉंस ले,
पथ पर आगे बढ़ जाता हैं।।
जो कल तक कोरा कागज था,
सुख - दुःख के रंगों में ढलकर,
रंगीन किताब बन जाता हैं।
जहां जीवन की हर खुशियाँ,
उसके कवर पर आता हैं।
और अनगिनत से कितने जख्म,
पन्नों में कैद हो जाता हैं।।
नंगी आँखे क्या पढेंगी,
जिंदगी की कठिन किताब,
उसके लिए दिलों में ,
जज़्बात चाहिए।
हो सको आप रूबरू,
गैरों के छुपे दर्द से,
दिलों में ऐसी कुछ,
बात चाहिए।
फिर नायक नज़र आएगा,
हर तबका का इंसान,
भावनाओं में कोमलता का,
एहसास चाहिए ।।
0 टिप्पणियाँ