राखियां बयां करती हैं,
गुजरे वक्त की दास्तान।
कुछ मीठे - तीखे नोकझोंक,
तो कभी भाई - बहन का प्यार।
राखियां बयां करती हैं,
गुजरे वक्त की दास्तान।।
छोटी - छोटी बातों पर,
खुद में झगड़ जाना।
पर एक - दूजे के खातिर,
हर संकट से भीड़ जाना।
जहां भाई - बहन का होता हैं,
एक दूसरे पर नाज।
राखियां बयां करती हैं,
गुजरे वक्त की दास्तान।।
भरी कड़ी दुपहरी में,
घर से बाहर जाना।
माता - पिता से छुपकर,
दोस्तों संग खेल पाना।
फिर साथ मिलकर दफनाते हैं,
भाई - बहन कई राज़।
राखियां बयां करती हैं,
गुजरे वक्त की दास्तान।।
गुजारे साथ लम्हें,
दिल में कैद रह जाते हैं।
समय के साथ भाई - बहन,
दूर - दूर हो जाते हैं।
फिर राखियां बनकर आती हैं,
गुजरे लम्हों की अल्फाज।
राखियां बयां करती हैं,
गुजरे वक्त की दास्तान।।
रिमझिम सावन लाता है,
रक्षाबंधन का त्योंहार।
जहां राखियां अक्सर करती हैं,
भाई बहन का इंतजार।
फिर भाई के कलाई पर,
बंध जाती हैं राखियां।
कच्चे धागों से रिश्तें,
जोड़े रखती हैं राखियां।
अनोखा कोमल रिश्ता ये,
है ईश्वर का वरदान।
राखियां बयां करती हैं,
गुजरे वक्त की दास्तान।।
राखियां बयां करती हैं,
गुजरे वक्त की दास्तान।।🙏🙏
0 टिप्पणियाँ