कुछ यूं बह रहा हू, जिंदगी की मझधार में।


कुछ यूं बह रहा हू, जिंदगी की मझधार में।
ना मुस्कुराने की तमन्ना,
ना रोने की कोई वजह।
कोरा कागज नजर आता हैं,
पनपते हर विचार में।
कुछ यूं बह रहा हू, जिंदगी की मझधार में।।

आहिस्ता - आहिस्ता,
अनवरत, अविचलित।
सफर पर चलते - चलते,
कई मोड़ से गुजरते।
आंखों से परे ये कारवां,
एक दिन गुम हो जाएगा,
डूबकर उफनती धार में।
कुछ यूं बह रहा हू, जिंदगी की मझधार में।।

जहां तन्हाइयों का वास हैं,
खुले आसमां का साथ हैं।
अब तो जुस्तजू भी न रही,
कही खामोश ठहर पाने की।
जो हैं जैसा हैं, 
बस आरजू हैं उनसे,
आत्मसात हो जाने की।
एक कश्ती थी,
जो छोड़ दी,
बहती नदी की धार में।
कुछ यूं बह रहा हू,
हर पल, हर घड़ी,
जिंदगी की मजधार में।
कुछ यूं बह रहा हू, जिंदगी की मझधार में।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ