चलते है बिहार के छोटे से गांव चितउर (काल्पिनिक नाम) में। गांव में अभी भी 70% से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से नीचे जीते है। पर आज यहाँ बहुत बड़े उल्लास का माहौल हैं। हो भी क्यों नहीं गाँव के सबसे बड़े रईस के एकलौते बेटे की शादी जो है, वो भी एक दिन नहीं पुरे सात दिन के लिए। एक यज्ञ का आयोजन होना हैं जो पुरे पांच दिन चलेगा और फिर दो दिन शादी का समारोह।
राम के बचपन के दोस्त धवल सम्राट जो बगल के गांव में रहते है इस ख़ास शादी में सरीख होने पहुंच चुके है। आइये सुनते है धवल की जुबानी शादी समारोह की कहानी। धवल राम के एक दूर के रिश्तेदार से अपना परिचय कराते हुए कहते है :
मेरे पिताजी और राम के पिताजी की दोस्ती बहुत पुरानी हैं। 25 साल पहले जब मेरे पिताजी इस पंचायत के सरपंच थे तब राम के पिताजी मुखिया थे। यही से दोनों की दोस्ती की शुरुवात हुई। दोनों के अथक प्रयास से माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र इस पंचायत को मिला। फिर पहली कच्ची सड़क बनवाने का श्रये भी इन्ही दोनों को जाता हैं। दोनों ने एक साथ रहकर बहुत सारे झगड़ो का निबटारा कराया जिसमे बलवंत लाल का झगड़ा बहुत ख़ास था पुलिस भी डरती थे उनसे। पर मेरे पिताजी और राम के पिताजी ने उसे 15 दिन के लगातार पंचायती करवाकर 70 साल से चल रहे विवाद का अंत किया था तबसे दोनों की जोड़ी को अशोकसाम्राट कहा जाने लगा। (राम के पिताजी अशोक कुमार और मेरे पिताजी पुलकित सम्राट)
थोड़ी देर पहले राम के पिताजी से बात करने के बाद धवल गांव के बाहर लगे तंबुओं के समूह के पास पहुंचे। राम के पिताजी ऊपर से तो खुश थे पर थोड़े नाराज जरूर थे पर खैर धवल तो अपने पत्नी संग मस्ती करने आए थे।
अच्छी खासी व्यस्था थी यज्ञ में। मेला भी लगा था। खाने पीने के लिए जलेबी की दुकाने सबसे ज्यादा थी। कोई चरखी का मजा ले रहा था तो कोई खरीदारी कर रहा था तो कोई खाने पीने में मशगूल था। मेला देखते - देखते धवल यज्ञ में लगे तंबुओं के पास पहुंचे। मेले के मध्य में मुंज से छाया हुआ एक पंडाल था जिसमें यज्ञ के लिए सात कुंड बने हुए थ। एक कुंड आकार में बहुत बड़ा था जो मध्य में था बाकी सब छोटे हवन कुंड थे। थोड़ी दूर पर एक फुश की मड़ई लगी हुई थी जिसमें एक संत शांत बैठे हुए थे। धवल उनके पास जाना चाहते थे पर एक कम उम्र के बाबा देखने से तो बस एक लड़का लगते थे गेरूआ वस्त्र पहने थे उसे रोक दिए और बोले बाबा अभी ध्यान में है केवल शाम ६ बजे के बाद ही लोगो से मिलते है।
फिर उनसे धवल की बातें होने लगी तो पता चला वो बाबा मौनिया बाबा है जो बीते 11 सालों से मौन है और वही यज्ञ करा रहे है। वो बस इशारों में बात करते है लिखकर लोगो को बताते है।
मुख्य पंडाल के अलावा और चार पंडाल थे एक में रामलीला हो रहा था एक ऐसे ही खाली था अभी। बस कुछ महिलाएं उसमे बैठ कर आराम फरमा रही थी। पूछने पर पता चला १ घंटा बाद वहां प्रवचन होना था। एक पंडाल में बहुत सारे साधु संत बैठ कर आराम कर रहे थे। एक पंडाल बाहर से आये मेहमानों के बैठने के लिए था। धवल भी यही जाकर बैठ गए।
धवल के पास एक दुबला पतला काला सा आदमी जिसके शरीर पर सबूत कपड़े भी न थे पास आकर मुस्कराने लगा। धवल उसे जानते भी नहीं थे तभी उसने सर हिलाकर पूछा आप सरपंच जी के बेटे है ? धवल ने कहा हाँ पर आप कौन ? उसने कहा मैं हरिया हु इसी गाँव का।
बस ड्रम में पानी भर रहा था आपको देखकर यहाँ आ गया। नाश्ता पानी हुआ? उसने मुस्कराते हुए पूछा। धवल ने कहा हा अभी तो कर के मुखिया जी के घर से आ रहे है। फिर वह चुकमुक बैठते हुआ पूछा मुखिया जी से बात हुई। धवल ने कहा हा हुई पर ज्यादा नहीं। उसने कहा क्या करे मुखिया जी का एक ही बेटा था बड़े अरमान थे उससे। पर आज के बच्चे भी...। कहते कहते सर झुककर रुक गया। धवल जिज्ञासा से भर गए और पूछ बैठे क्या हो गया कुछ गड़बड़ है क्या ? उसने कहा बड़ी अरमान से भेजे थे अपने बेटे को विदेश पढ़ने। वही पर कोई अंग्रेजन पसंद आ गई। पर मुखिया जी को ये बात बिलकुल रास न आई। बोल रहे थे बिरादरी में नाक कटवा दी राम ने। कहा एक अयोध्या के राम थे और कहा ये नालायक। पर राम थे की अपनी जिद पर अड़ गए। फिर बहुत कहा - सुनी हुई। सुनने में आया है गुप्त मीटिंग भी हुई रिश्तेदारों के साथ तब जाकर ओछे मन से राम क पिता शादी के लिए तैयार हुए। सुना है आज ही राम उस अंग्रेजन के साथ आने वाले है। ये कहकर वो जल्दी से अपने काम में लग गया।
फिर कई लोगो से बात कर धवल आराम करने लगे। शाम को उठे तो देखा राम अपने कुछ खास दोस्तों के साथ पंडाल के बाहर कुछ बात कर रहे थे। धवल भी वहीं चले गए और राम से मिले। हाथ मिलाने के बाद राम ने मुस्कुराते हुआ बोले थोड़े मोटे हो गए हो लगता है भाभी जी कुछ ज्यादा मान जान कर रही है। धवल ने भी मुस्कुराकर जवाब दिया जो भी है पर हमें विलायती आदर - सत्कार कहा नसीब। ये सुन कर राम का चेहरा उतर गया और ऊपर क मन से बस बोले, ऐसी कोई बात नहीं है।
ऐसे ही दिन गुजरते गए फिर शादी का दिन भी आ गया। चूँकि मेहमान बहुत सारे आनेवाले थे , तो राम ने धवल को बुलाकर मेहमानों से मिलकर उनसे उपहार लेने की और उपहार की सूची एक डायरी में दर्ज करनी की अनुरोध की। धवल सहर्ष यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिए और अपने काम में लग गए। बहुत मेहमान आये। मेहमानवाजी भी खूब हुई। शादी बड़े धूम - धाम से संपन्न हुई।
अंत में धवल ने शादी में मिले उपहारों और डायरी में दर्ज नामों की गिनती अलग - अलग की। पर डायरी में दर्ज नामों की संख्या एक कम थी। धवल ने बार - बार गिनती की पर हर बार नामों की संख्या एक कम ही आई। फिर धवल ने इसे अपनी छोटी सी चूक समझकर अपने काम को विराम दिया। पर किसे पता था ये धवल की कोई चूक नहीं बल्कि आगे चलकर राम की होश उड़ाने वाली एक जटिल पहेली साबित होनेवाली थी।
अगले भाग के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

0 टिप्पणियाँ