नारी

माँ बनकर एक नए जीवन को,
धरती पर तुम लाती हो।
निःस्वार्थ- निर्मल प्रेम से,
अभीभूत हमें कर जाती हो।
पहला गुरु, पहला दोस्त,
फिर पहला कोई अपना,
जन्म से ही बन जाती हो।
फिर क्या बचपन, क्या बुढ़ापा,
दिल से ना दूर हो पाती हो।।

कभी बहन बनकर दोस्त सा,
मजबूत रिश्ता निभाती हो।
छोटी गलतियां छुपाने में,
खूब साथ निभाती हो।
कई निराले खेल खेलाती,
कभी झगड़ती और रूठ जाती,
उदासियां में पास आ,
ले चुटकी हमें हंसाती हो।।

कभी पत्नी बन जीवन में,
जीवन भर साथ निभाती हो।
गृहस्थ आश्रम की रानी बन,
घर को संभाल सजाती हो।
फिर हर सुख - दुःख में साथ रह,
हमेशा मुस्कुराती हो।।

मुझे नहीं पता,
मेरी नजर में तुम कौन हो।
बस इतना जानता हूं,
मेरे होने का कारण भी तुम हो।
और मेरे जीने का कारण भी तुम हो।
ये कल्पनाओं से परे हैं,
तेरे बिन घर - बार कैसा होता।
ये कल्पनाओं से परे हैं,
तेरे बिन संसार कैसा होता।
अगर पुरुष, पहाड़ हैं, समंदर हैं,
तो वसुंधरा तुम हो।
अगर पुरुष किताब हैं,
तो रचयिता तुम हो।
तुम करुणा हो, कोमल हो।
प्रेम - दया की रानी हो।
तुम श्रृष्टि का कारण हो,
तुम आदि शक्ति नारी हो।
तुम आदि शक्ति नारी हो।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ