शायद

यूं खत्म हो गए कब के,
मुलाकातों के सिलसिले।
अब होली भी मायूस रहती हैं,
मेरे रंगों के इंतजार में।
वक्त करवटें बदलता रहा,
फिर आतिशबाजियां भी खामोश हो गई,
दिवाली के त्यौहार में।
सांसे अभी भी चल रही हैं,
तेरी राह देखने को कल तक,
हम जिंदा रहे शायद।
नाउम्मीदी में ही सही,
उम्मीद का बुझता दीपक,
टिमटिमाता रहे शायद।
अगर बुझ भी जाए,
तो क्या फर्क पड़ता हैं,
किसी राह के किनारे,
मेरा कब्र भी तुमको,
ना नजर आए शायद।
कोई जुस्तजू नहीं,
कि कैद हो जाए,
मेरे अल्फाज अतीत के पन्नों में ।
कुछ पौराणिक कथाओं में,
मेरे नगमे गूंजे शायद।
मुझे नहीं पता,
मेरे जीने का मकसद,
मेरे रुखसत के बाद,
कोई समझ पाए शायद।।

इंतजार हैं फिर से,
बेवजह खुश हो जाने का।
हँसने का, गाने का।
त्योहारों में झूम पाने का।
भीड़ में मेरे तन्हाइयों का,
साया छटे शायद।
लफ्ज कब के खामोश हैं,
बेताबियों के अक्स तले,
इन खामोशियों के आवाज को,
कोई समझ पाए शायद।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ