नाराज मौसम

नाराज मौसम 
=========

आलम कुछ यूं हैं,
मौसम के नाराजगी का,
काले बादलों में कैद शाम,
बेचैनी बढ़ाने लगी हैं।
दीदार नहीं होता,
पूनम के चाँद का,
ऐसा लगता हैं आजकल,
खामोश ठंडी रातें भी,
चांदनी चुराने लगी हैं।
अब तो इंतजार हैं,
मौसम बदल जाने का।
बादलों को बरस कर,
जमीं पर आ जाने का।
यूं अच्छा नहीं होता,
क्षणभंगी सा अभिमान।
यूं अच्छा नहीं होता,
होना स्वार्थ में बेईमान।
पहाड़ भी ढह जाते हैं,
सागर भी सुख जाते हैं,
जब वक्त सुनाने लगता हैं,
कुदरत का फरमान।
नील गगन में चमकेगा,
चाँद एकबार फिर से।
शीतल चांदनी भी बरसेगी,
तन्हां राहों पर फिर से।
फिजा भी रंगीन होगी,
वो रात भी सुहानी होगी,
फिर संगीत भी गूंजेगी,
खामोशियों में फिर से।
साकार सारे सपने होंगे,
पराए भी अपने होंगे,
और मुस्कुराहट भी छाएगी,
सूखे आधारों पर फिर से।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ